सरल संकल्प विधि हिंदी में

आप इसे हिंदी में भी कर सकते हैं। नीचे एक सामान्य उदाहरण दिया गया है, जिसे आप अपने अनुसार बदल सकते हैं:

  1. दाहिने हाथ में थोड़े चावल, फुल और जल लें।
  2. बायाँ हाथ नीचे रखें।
  3. दीपक की ओर देखकर अग्निदेव और पानी के लोटे की ओर देखकर जलदेव को साक्षी मानें।
  4. निम्न प्रकार से बोलें:

“मैं [अपना नाम] [स्थान] से, [गुरु का नाम] द्वारा प्राप्त [देवता का नाम] के मंत्र का, [अपनी इच्छा] की पूर्ति हेतु, [माला की संख्या] माला जाप कर रहा/रही हूँ। हे भगवान शिव! मेरी यह साधना सफल हो, मेरी मनोकामना पूर्ण हो।”

[गुरु नहीं वह तो भगवान शिव को गुरु मानकर करें]

  1. इसके बाद हाथ में लिया हुआ चावल और जल ज़मीन पर छोड़ दें।

“मैं राजू शर्मा प्रयागराज से से, श्री ______ गुरुजी द्वारा प्राप्त लक्ष्मी साधना मंत्र का धन प्राप्ति के लिए पाँच माला जाप कर रहा हूँ। गुरुदेव, अग्निदेव, जलदेव, शिवजी और दीपक को साक्षी मानकर यह संकल्प लेता हूँ कि मेरी यह साधना सफल हो।”


  1. जल को हाथ में लें।
  2. मन में देवता की कल्पना करें।
  3. बोलें:

“[देवता का नाम], मैंने जो [गुरु का नाम] द्वारा प्राप्त मंत्र का [माला संख्या] माला जाप [इच्छा] के लिए किया है, वह मैं आपको समर्पित करता हूँ। कृपया इसे स्वीकार करें और मेरी मनोकामना पूर्ण करें।”

  1. अब उस जल को नीचे भूमि पर छोड़ दें।

“मैं [अपना नाम] [स्थान], [गुरु का नाम] द्वारा प्राप्त [मंत्र], द्वारा [साधना का नाम] को [रूप, जैसे – माँ / मित्र / देव या देवी/ सहायिका / रक्षक] रूप में सिद्ध करने हेतु [दिनों की संख्या] दिन तक, प्रतिदिन [मालाओं की संख्या] माला जाप कर रहा हूँ।”


  • संकल्प लेते समय दीपक, अग्निदेव और जलदेव को साक्षी अवश्य मानें।
  • गुरु का नाम अवश्य जोड़ें, इससे संकल्प अधिक प्रभावशाली होता है।
  • यदि आप किसी विशेष साधना (जैसे अप्सरा, यक्षिणी, देवी, धन प्राप्ति आदि) हेतु कर रहे हैं, तो उद्देश्य को स्पष्ट रूप से बोलें।

इस विधि से संकल्प लेने से साधना का फल शीघ्र और निश्चित रूप से प्राप्त होता है।

error: Content is protected !!
Scroll to Top